शाहरूख की दीवानी थी सोनम कपूर

फिल्म दिल्ली 6 में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली है। अब वे चाहती है कि बालीवुड कि सभी टॉप कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिले।
अपने बारे में और बताते हुए सोनम ने कहा, '' जब मैं 6 साल की थी तो फिल्म दीवाना में शाहरूख को मोटरबाइक पर देखकर क्रश हो गया था और मैं उनसे प्यार करने लगी थी। उस फिल्म में दिव्या भारती को देखकर जलन हो रही थी। लेकिन जब मैं 14 साल की हुई तो लियोनार्दो दी कैप्रियो को फिल्म बास्कटबाल डायरिज में देखकर उनके प्रति दीवानी हो गयी।''
जब उनके अब के प्रेम के बारे मे पूछा गया तो उनका कहना था कि फिलहाल अभी वो बिल्कुल अकेली है। लेकिन उनके सपनों का राजकुमार खुबसूरत, बुद्धिमान, और खुद से निर्णय लेने वाला होगा।


Click it and Unblock the Notifications











