आखिरकार खत लिखना सिखना ही पड़ा शाहिद और सोनम को

हम आपको बता दें की पंकज कपूर अपनी नई फिल्म मौसम में लीड रोल के लिए शाहिद और सोनम कपूर लिया है। इस फिल्म की शूटींग शुरू करने से पहले पंकज कपूर ने शाहिद और सोनम को मोबाईल फोन से दूर रहने को कह दिया और तो और उन्हें ये आदेश दिया गया कि अब वो पुराने जमाने की तरह खत लिखना शुरू कर दें। पंकज कपूर के इस आदेश ने शाहिद और सोनम के रातों की नींद उड़ा दी। पंकज ने सख्त कानून बना दिया कि जब तक दोनों लेटर लिखना ना सिख लें तब तक शूट का काम शुरू नहीं किया जाएगा।
लगभग 2 हफ्तों की कड़ी मेहनत के बाद ले दे कर दोनों ने लेटर लिखना सिखा। हम आपको बता दें कि पंकज कपूर का सम्बंध थियेटर से है और वह अपने कलाकारों में भी एक थियेटर आर्टीस्ट की तरह का परफेक्शन चाह रहे थे।
काफी मशक्कत के बाद दोनों ने लेटर लिखना सिख लिया है। आज लगभग दो साल हो चुके हैं और सोनम और शाहिद एक दूसरे को खतों के जरिए ही सम्पर्क करते हैं। अभी मौसम को पर्दे पर आने में काफी देर है लेकिन इस फिल्म से दोनों को यह फायदा तो जरूर हुआ होगा कि दोनों की हिंदी भी सुधरी होगी और इससे बड़ी बात दोनों को खत लिखना आ गया।


Click it and Unblock the Notifications