सोनम कपूर की शादी, उदयपुर नहीं ये होगी जगह और तारीख भी फाइनल

By Shweta K

खबरें हैं कि सोनम कपूर और उनकेे दिल्ली के बिज़नेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा ने 2018 में सात फेरे लेने का फैसला कर लिया है। पैसे तो पिछले काफी से ये खबरें आ रही हैं लेकिन अब इसे कंफर्म माना जा रहा है और साथ ही आपको बता दें कि सोनम कपूर अब उदयपुर में नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा की तरह देश के बाहर शादी कर सकती हैं।

जी हां खबरों की माने तो सोनम कपूर जेनेवा, स्वीटजरलैंड में शादी कर सकती हैं। हालांकि दोनों कभी भी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बातें नहीं करते लेकिन दोनों के सोशल मीडिया इनके रिश्ते की सच्चाई बयां करते हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों का रिश्ता किसी से छिपा भी नहीं है।

sonam-kapoor-set-marry-boyfriend-anand-ahuja-finalizes-wedding-date-and-venue

इसके अलावा, सोनम कपूर, बहन रिया कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग निपटाने में ज़ोर शोर से जुटी हुई हैं। इधर उन्होंने अपने और बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ तस्वीरें शेयर करने का सिलसिला बढ़ा दिया है। आनंद सोनम के साथ उनके नेशनल अवार्ड सेरेमनी तक में मौजूद थे। हो सकता है कि ये शादी 11 या 12 मई को हो।

खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि अनिल कपूर और पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुट चुका है। अनिल कपूर खुद कॉल कर हर किसी को इनवाइट कर रहे हैं। सोनम कपूर खुद भी कई बार कोलकाता जेवर की शॉपिंग करने के लिए जा चुकी हैं। फिलहाल उनके फैन्स को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X