'प्लेयर्स' के लिए बोल्ड बनीं सोनम कपूर
सोनम कपूर की बॉलीवुड में स्वीट गर्ल की इमेज है। लेकिन वो अपनी आने वाली फिल्म प्लेयर्स में पूरी तरह से ग्लैमरस लुक में नज़र आने वाली हैं। जिसे देख कर आप भी हैरत में पड़ सकते हैं।
इतना ही नहीं वो अपनी अगली फिल्म 'प्लेयर्स' में एक्शन सीन भी करती नजर आएंगी। इस अनुभव से उत्साहित सोनम एक्शन आधारित फिल्मों में भी रुचि ले रही हैं। उनके पिता अनिल कपूर भी जल्द ही छोटे परदे पर नजर आएंगे लेकिन सोनम का फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। वे बॉलीवुड की पारी को सक्सेसफुल बनाने में लगी हैं।
सोनम को रीयल लाइफ में भी एडवेंचर पसंद है। स्काय डाइविंग को लेकर भी वे खासा पैशन रखती हैं। फैशन में भी वो किसी से कम नहीं हैं। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने टंग पियर्सिग करवा रखी थी। बॉलीवुड में इंट्री के बाद उन्हें इस रिंग को निकलवाना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications
