मैं शाहिद को किस नहीं करूंगी : सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने शाहिद कपूर को किस करने से मना कर दिया है। आपको बता दें सोनम और शाहिद डॉयरेक्टर पंकज कपूर की फिल्म मौसम में एक साथ नजर आने वाले है। लेकिन सोनम ने शाहिद के साथ किसी भी तरह के किसिंग सीन करने से मना कर दिया है।
देखें : आयशा पर ही बात कर रहीं सोनम कपूर
सोनम का कहना है कि जब फिल्म की कहानी उन्हें बतायी गई थी तब कोई किसिंग सीन फिल्म में नहीं था इसलिए उन्होंने अब ऐसे सीन होने से मना कर दिया है, क्योंकि उन्हें लगा कि अगर फिल्म में इस सीन की जरूरत होती तो पहले बताई जाती लेकिन बाद में बताने का मतलब है कि किस की फिल्म में जरूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications