कैटरीना कैफ की 'ना' से फायदे में सोनम कपूर
पिछले दिनों बॉलीवुड में मोनालिसा की मुस्कान वाली सुंदरी कैटरीना कैफ की व्यस्तता के चर्चे थे। सुनने में आया था कि कैट के पास आजकल इतनी फिल्में हैं कि उनके पास खाने तक का समय नहीं है। उनकी अस्वस्थता की भी खबरें कई बार आयीं। पर लगता है कैट मैडम अब वाकई काम कर-कर के ऊब गयीं हैं शायद तभी उन्होने फिल्म निर्देशक अब्बास मस्तान की हॉलीवुड फिल्म 'द इटैलियन जॉब' के हिंदी रीमेक में काम करने से मना कर दिया।
अब अब्बास भाई को तो इस बात से नाराज होना ही था ऊपर से बॉलीवुड की गलियों में कुछ ऐसी अफवाह भी उड़ रही है कि कैट को यशराज प्रोडक्शंस की एक फिल्म करनी है। खैर इसका असर मस्तान भाई पर कुछ यूं पड़ा कि उन्होने आनन-फानन कैट की जगह बॉलीवुड आयशा उर्फ सोनम कपूर को अपनी फिल्म में काम करने के लिए साइन कर लिया।
वैसे सोनम कि लिहाज से ये एक बेहतर फिल्म हो सकता है क्योंकि इस फिल्म में योनम बेबी को तीन-तीन बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिलने वाला है। चर्चा है कि मस्तान भाई की फिल्म में बॉबी द्योल, अभिषेक बच्चन और नील नितिन मुकेश काम कर रहे हैं। अब ये तो फिल्मोंम की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि सोनम को नफा हुआ या कैट को घाटा।


Click it and Unblock the Notifications