व्यक्तिगत बातें पसंद नही है: सोनम

अब जाहिर सी बात है जब सोनम इतनी चर्चा में बनी हुई है तो लोग तो उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के इच्छुक होंगे। चाहे उनका करियर हो या फिर निजी जिंदगी।
करियर पर तो सोनम को बात करने में कोई एतराज नही है पर अगर आप उनके निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहेंगे तो उन्हें बहुत बुरा लगेगा। क्योंकि उन्हें अपने निजी मामलों के बारे में बात करने में कोई रूचि नही है।
यही वजह है कि जब भी कोई उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करने लगता है तो वे कोई बात नही करती है। खैर अगर लोगों को याद हो तो जब उनकी पहली फिल्म सांवरिया रिलीज हुई थी तो उससे पहले सोनम किसी से बात नही कर रही थी।
पर अब दिल्ली 6 के रिलीज होने से पहले वे काफी बोलती नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications