सोनम को एक बात का दुख है!

अपनी दूसरी फिल्म से ही नामी सितारों में गिनी जा रही सोनम को एक ही बात का दुख है कि वो अपनी पढ़ाई जारी नही रख पाई। सोनम ने अपनी पढाई केवल बारहवीं कक्षा तक हुई है। उसके बाद उन्होंने अपना ध्यान पढ़ाई से हटाकर फिल्मों की ओर लगाना शुरू कर दिया।
सोनम ने अपनी अधुरी पढ़ाई के बारे में कहा, '' मैं अपनी पढ़ाई पूरा करना चाहती थी। लेकिन मैं फिल्मों में आ गई। मेरी रूचि अंग्रेजी और हिंदी में थी। मुझे दुख है कि मैं पढाई जारी नही रख पाई। मुझे अब भी सोचकर दुख होता है कि मैं अपना स्नातक पूरा नही कर पाई।''
अब सोनम को पढने से कौन रोक सकता है चाहे तो अब भी अपनी पढाई पुरी कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications