आलीशान ईवेंट- चमकते सितारे- अरबों का खर्चा, 2018 में 7 Dhamake, तैयार हो जाइए
बॉलीवुड की स्टाइलिश और टैलेंटेड एक्ट्रेस सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ इस महीने शादी करने जा रही हैं। अब खबर है कि उनकी शादी की तैयारियों में ज़ोर शोर से एंट्री हुई है फराह खान की। फराह खान सोनम का संगीत कोरियोग्राफ कर रही हैं और सोनम के घर पर रिहर्सल भी शुरू हो चुकी है। संगीत का फंक्शन 29 अप्रैल या मई की शुरूआत में होगा। हालांकि इनमें से किसी भी खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोनम की शादी को लेकर मीडिया में भी चर्चा ज़ोरों पर है।
[सबसे महंगी शादी की तैयारी शुरू, सुपरहॉट जोड़ी, जानें गेस्ट से लेकर वेन्यू तक Details]
वहीं इससे पहले सोनम कपूर की शादी की शॉपिंग की तस्वीरें भी सामने आई थीं। सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ अक्सर ही साथ दिख जाती हैं। अवॉर्ड फंक्शन से लेकर वैकेशन तक लगभग हर जगह सोनम कपूर आनंद के साथ नजर आ ही जाती है। हालांकि सोनम ने कभी मीडिया के सामने इस रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की है लेकिन सोनम दोनों की प्यार भरी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती दिख जाती हैं।

जहां एक तरफ इस शादी को लेकर पूरा बॉलीवुड एक्साइटेड है वहीं दूसरी तरफ माना जा रहा है कि कपूर खानदार की ये शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी हो सकती है। दोनों बॉलीवुड के हॉट कपल बन चुके हैं। वहीं अगर हम आपसे कहें कि सिर्फ सोनम कपूर ही नहीं इस साल कई और बड़े स्टार्स भी शादी कर सकते हैं? जी हां, आगे जानें इस साल कौन से सुपरस्टार्स के घर बज सकती है शहनाई-


Click it and Unblock the Notifications