..................... सोनम कपूर लग रही हैं प्रेगनेंट, फैन्स ने तस्वीरों पर किया कमेंट | Sonam Kapoor looks pregnant fans react to pictures of her return to India after an year - Hindi Filmibeat

सोनम कपूर प्रेगनेंट हैं? - एक साल बाद लौटीं भारत, तस्वीरें देख फैन्स का पहला रिएक्शन

सोनम कपूर एक साल बाद भारत लौटी हैं और एयरपोर्ट से वायरल हुई उनकी तस्वीरें देख फैन्स लगातार उन्हें प्रेगनेंट बताकर, आने वाले मेहमान की बधाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर ढीले ढाले कपड़ों में दिखाई दे रही हैं जिसके बाद फैन्स लगातार कयास लगा रहे हैं कि सोनम कपूर प्रेगनेंट हैं।

सोनम कपूर पिछले एक साल से अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही थीं। लंदन छोड़ते समय उनके पति ने उनकी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा - अभी से तुम्हें मिस कर रहा हूं।

sonam-kapoor-looks-pregnant-fans-react-to-pictures-of-her-return-to-india-after-an-year

गौरतलब है कि जब से भारत में कोरोना के केस बढ़ने शुरू हुए थे तब सेे सोनम कपूर भारत से लंदन चली गईं और एक साल से वहीं अपने पति के साथ समय बिता रही थीं। इस बीच सोनम ने अपने परिवार को काफी मिस किया। खासतौर से अनिल कपूर का 60वां जन्मदिन। लेकिन अब एक साल बाद सोनम कपूर भारत लौट चुकी हैं और उनकी तस्वीरें देख फैन्स का पहला रिएक्शन यही था।

सोनम कपूर ने भी जब लंदन से भारत के लिए उड़ान भरी तो अपने पति आनंद आहूजा को टैग करते हुए लिखा - I Love You So Much. अब सोनम के प्रेगनेंट होने की इन अफवाहों पर एक्ट्रेस क्या रिएक्ट करती हैं इसका तो इंतज़ार करना पड़ेगा। लेकिन हम आपको दिखा देते हैं उनकी और आनंद की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें।

दोस्तों ने करवाई थी मुलाकात

दोस्तों ने करवाई थी मुलाकात

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी बड़े ही मज़ेदार तरीके से शुरू हुई। सोनम के कुछ दोस्त और आनंद मिलकर उन्हें आनंद के एक दोस्त के साथ मिलवाना चाहते थे और चाहते थे कि आनंद के वो दोस्त और सोनम एक दूसरे के साथ डेट पर जाएं और एक दूसरे को और अच्छी तरीके से समझे।

आनंद पर भड़की सोनम

आनंद पर भड़की सोनम

हालांकि बात नहीं बन पाई। बाद में सोनम को आनंद ने फेसबुक पर एक मेसेज किया कि उनका एक दोस्त सिंगल है तो अगर सोनम सिंगल हैं और लंदन आएं तो उसके उस दोस्त से ज़रूर मिलें। लेकिन ये मेसेज आनंद ने रात में ढाई बजे किया था और सोनम उन पर भड़क गईं कि उन्हें इतनी रात किसी को इस तरह परेशान नहीं करना चाहिए।

होने लगी बातें और मुलाकातें

होने लगी बातें और मुलाकातें

इसके बाद आनंद और सोनम की बातें होने लगीं। कुछ समय बाद सोनम ने आनंद से कंफर्म किया कि क्या वो अभी भी चाहते हैं कि सोनम उनके दोस्त से बात करें। इस पर आनंद ने तुरंत सोनम को डेट के लिए पूछ लिया और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। उस समय सोनम, प्रेम रतन धन पायो पर काम कर रही थीं।

आईफिल टावर पर प्रपोज़

आईफिल टावर पर प्रपोज़

इसके बाद 2016 में आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को आईफिल टावर के सामने प्रपोज़ किया। सोनम ने एक वैलेंटाईन डे पर ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि वो और आनंद यहां पर एक रोमांटिक तस्वीर लेना चाहते थे। बिल्कुल हिंदी फिल्मों की तरह।

सोनम से बिल्कुल उलट हैं आनंद

सोनम से बिल्कुल उलट हैं आनंद

आनंद आहूजा और सोनम कपूर एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं। जब दोनों पहली बार मिले थे तो आनंद को पता भी नहीं था कि सोनम कपूर अनिल कपूर की बेटी हैं। आनंद कपूर, लंदन में एक बहुत बड़े व्यापारी हैं और उनके कई बड़े बिज़नेस हैं। फिल्मों की दुनिया से वो काफी दूर रहते हैं।

मई 2018 में शादी

मई 2018 में शादी

इसके बाद सोनम और आनंद फिल्मी पार्टियों में साथ दिखाई देने लगे। जब सोनम कपूर को नीरजा के लिए नेशनल अवार्ड मिला तब भी आनंद उनके साथ मौजूद थे। हालांकि, उन्हें पहली बार साथ देखा गया था अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम की सक्सेस पार्टी में। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने आखिरकार मई 2018 में शादी कर ली।

शेयर करते रहते हैं क्यूट सी तस्वीरें

शेयर करते रहते हैं क्यूट सी तस्वीरें

सोनम कपूर और आनंद आहूजा का रोमांस काफी क्यूट है। और उनकी प्यारी तस्वीरों से इंटरनेट भरा पड़ा है। अगर काम की बात करें तो सोनम कपूर ने हाल ही में सुजॉय घोष की फिल्म ब्लाईंड की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में कोरोना के समय में ही हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X