आखिरकार सोनम कपूर ने भी कर ही लिया लिपलॉक!

आखिरकार सोनम कपूर ने भी वो कर दिया जो हर अभिनेत्री कर ही डालती है। फिल्म जगत में जब सोनम कपूर ने कदम रखा था तो उन्होंने कहा था कि वो ऐसे कोई सीन फिल्मों में नहीं देगीं जो वो अपने पापा के साथ नहीं देख सकती है लेकिन सोनम ने शाहिद के सामने घुटने टेक दिये हैं। हर अभिनेत्री की तरह सोनम ने भी कहा कि कहानी की डिमांड थीं इसलिए उन्होंने ये सीन दे दिया।
फिल्म की शूटिंग के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि फिल्म तो काफी संजिदा मुहब्बत की कहानी कहती है लेकिन फिल्म में शाहिद-सोनम के इस किसिंग सीन को काफी हॉट रूप में फिल्माया गया है लेकिन फिल्म का ये सीन अश्लील नहीं खूबसूरत है।
आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिये पंकज कपूर भी निर्माता-निर्देशक रूप में बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। शाहिद कपूर भी अलग गेटअप में नजर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सोनम को उनका लिपलॉक सींन कहां लेकर जाता है। फिल्म हिट होती है या फ्लाप..य़े तो बस आने वाले कुछ दिनों में पता चल जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications