..................... Sonam Kapoor is visibly pregnant in Rhea Kapoor wedding pics, avoids getting clicked | रिया कपूर की शादी की तस्वीरों में प्रेगनेंट दिखीं सोनम कपूर, रिसेप्शन पर कैमरों से रहीं दूर - Hindi Filmibeat

सोनम कपूर हैं प्रेगनेंट - रिया कपूर की वेडिंग Pics देख फैन्स का रिएक्शन, रिसेप्शन पर कैमरों से दूर रहीं सोनम!

सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक साथ, रिया कपूर की शादी में साथ में दिखाई दिए लेकिन इस दौरान, फैन्स ने एक बार फिर केवल सोनम कपूर पर गौर किया। सोनम कपूर की तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार उन्हें प्रेगनेंट बता रहे हैं। और इसका कारण उनके कपड़े या हल्का सा बढ़ा हुआ वज़न हो सकता है।

लेकिन सोशल मीडिया पर रिया कपूर की शादी से सोनम कपूर की हर तस्वीर और वीडियो पर फैन्स सोनम कपूर को प्रेगनेंसी की बधाई और शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं।

sonam-kapoor-is-visibly-pregnant-in-rhea-kapoor-wedding-pics-avoids-getting-clicked-at-her-reception

सोमवार को रिया कपूर और करण बूलानी का रिसेप्शन है और इस रिसेप्शन पर या तो सोनम कपूर पहुंची नहीं या फिर उन्होंने कैमरों से अपनी दूसरी बनाना ही बेहतर समझा। इस रिसेप्शन पर सोनम कपूर का पूरा परिवार दिखाई दे रहा है लेकिन केवल सोनम कपूर ही दिखाई नहीं दे रही हैं। या फिर बस वो कैमरों पर कैद नहीं हुई हैं।

हर साल उड़ जाती हैं अफवाहें

हर साल उड़ जाती हैं अफवाहें

गौरतलब है कि सोनम कपूर प्रेगनेंट हैं, ये अफवाह हर साल उड़ जाती हैं। कभी उनके कपड़ों के कारण तो कभी कैमरों से दूर रहने के कारण। और कई बार सोनम कपूर और आनंद आहूजा इन खबरों का खंडन कर चुके हैं।

एक साल से लंदन में थीं

एक साल से लंदन में थीं

कोरोना काल में सोनम कपूर लंदन चली गई थीं और एक साल से लंदन में ही थीं। ऐसे में सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की अफवाहें एक बार फिर उड़ गई थीं। जब भी सोनम और आनंद अपनी तस्वीरें शेयर करते सोशल मीडिया पर फैन्स केवल यही सवाल पूछते दिखाई देते थे।

भारत लौटने पर भी अफवाहें

भारत लौटने पर भी अफवाहें

भारत लौटने पर सोनम कपूर ढीले ढाले कपड़ों में दिखाई दी थीं। इस पर भी फैन्स ने कयास लगा लिया था कि सोनम कपूर ज़रूर प्रेगनेंट हैं।

खुद किया था खंडन

खुद किया था खंडन

प्रेगनेंसी की खबरें उड़ने के बाद इस बार भी सोनम ने अपने पीरियड के पहले दिन अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था पीरियड के पहले दिन आराम करने के लिए अपनी अदरक वाली चाय पी रही हूं।

अक्सर ही पहनती हैं ढीले कपड़े

अक्सर ही पहनती हैं ढीले कपड़े

गौरतलब है कि सोनम कपूर अक्सर ही ढीले ढाले और कंफर्टेबल कपड़ों में दिखाई दे जाती हैं और फैन्स उनके इस फैशन को प्रेगनेंसी समझ लेते हैं।

परिवार को किया है मिस

परिवार को किया है मिस

गौरतलब है कि जब से भारत में कोरोना के केस बढ़ने शुरू हुए थे तब सेे सोनम कपूर भारत से लंदन चली गईं और एक साल से वहीं अपने पति के साथ समय बिता रही थीं। इस बीच सोनम ने अपने परिवार को काफी मिस किया। खासतौर से अनिल कपूर का 60वां जन्मदिन।

रिया की शादी के लिए लौटे

रिया की शादी के लिए लौटे

सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक साल बाद भारत लौटे थे रिया कपूर की शादी के लिए। लेकिन सोनम के भारत लौटने को एक बार फिर से उनकी प्रेगनेंसी से जोड़ दिया गया था।

मई 2018 में की शादी

मई 2018 में की शादी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मुलाकात दोस्तों के ज़रिए हुई थी। कुछ समय बिताने के बाद दोनों डेट करने लगें। इसके बाद सोनम और आनंद फिल्मी पार्टियों में साथ दिखाई देने लगे। जब सोनम कपूर को नीरजा के लिए नेशनल अवार्ड मिला तब भी आनंद उनके साथ मौजूद थे। हालांकि, उन्हें पहली बार साथ देखा गया था अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम की सक्सेस पार्टी में। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने आखिरकार मई 2018 में शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X