सोनम मेरी 3 बजे रात तक बात करने वाली दोस्त है : शाहिद

मैं पहली बार अपनी उम्र के अलग अलग किरदार निभाउंगा। इसमें मैं एक पल में मासूम दिखता हूं तो वही दूसरी ओर सेना का जिम्मेदार ऑफिसर। इस फिल्म में मेरी को स्टार सोनम कपूर है जो बहुत ही कम समय में मुझे काफी अच्छे से जानने लगी हैं।
मुझे जब रात को नींद नहीं आती तो मैं सोनम को ही कॉल लगाता हूं वह मुझे सिखाती है कि कैसे ड्रेस सिलेक्ट करनी चाहिए या फिर किस गेटअप में रहना चाहिए। सोनम कपूर और मैं अच्छे दोस्त हैं जो 3 बजे रात को भी बाते कर लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications