सोनम कपूर फेल इन लव
येस, इट्स ट्रू। अनिल कपूर की बेबी डार्लिंग बॉलीवुड आकर जल्दी-जल्दी बड़ी हो रही हैं। सोनम, रनवीर को लाइन देते-देते थक गईं। पर मामला नहीं बना। लेकिन सोनम रनवीर पर अटकी नहीं हैं। सोनम का दिल पुनीत पर अटका है। पुनीत बॉलीवुड के लिए नया नाम है। लेकिन ये बात पूरी तरह से सच नहीं है, पुनीत फैशन इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे मनीष मल्होत्रा के भतीजे हैं।
पुनीत, करन जौहर की फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज' का निर्देशन कर रहे हैं। सोनम कपूर इस फिल्म की नायिका हैं। आई हेट लव स्टोरीज के सेट पर चल रही इस लव स्टोरी की नायिका भी सोनम हैं पर नायक फिल्म का हीरो ना होकर फिल्म का निर्देशक है। पुनीत और सोनम को अक्सर शूटिंग के बाद भी साथ में देखा गया है। दोनों साथ में अक्सर डिनर भी करते हैं।
सोनम फिल्म इंडस्ट्री में कुछ दिन रह कर ही बॉलीवुड के चाल-चलन के मुताबिक ढल गयी हैं। तभी तो सोनम निर्देशक की नायिका बनी हुई हैं। वैसे बॉलीवुड में कलाकार हर रोज यह जुमला उछालते हैं। लेकिन कुछ लोग कहने के बजाय कर के दिखाते हैं। तो हमारी ओर से सोनम-पुनीत को ऑल द बेस्ट उनकी लव स्टोरी के लिए।


Click it and Unblock the Notifications