Dreamboy से गिफ्ट पाकर चहक रही हैं सोनम!
सोनम कपूर सलमान खान की दीवानी है। ये बात एक बार नहीं कई बार उन्होंने चीख चीख कर यहां वहां बताई है। लेकिन सलमान ने उनका दिल यह कहकर तोड़ दिया कि उन्हें सोनम के साथ comfortable फील नहीं होता है।
कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने सोनम कपूर से रोमांस करने में शर्म ज़ाहिर की थी क्योंकि सोनम उनके दोस्त अनिल कपूर की बेटी हैं। लेकिन फिलहाल सलमान सोनम के साथ अपनी केमिस्ट्री पर ऑन स्क्रीन ही नहीं, ऑफ स्क्रीन भी काम करना शुरू कर दिया है।
सलमान ने सोनम को गिफ्ट किया बींग ह्युमन का गुडी बैग जिसमें एक नहीं बल्कि गिफ्ट्स की भरमार थी। और ये सारी चीज़ें थीं सोनम की पसंदीदा। अब सलमान को सोनम की फेवरिट लिस्ट कैसे पता, इस पर फिलहाल हम कोई बात नहीं करेंगे लेकिन हां यह gifts का आदान प्रदान यह तो ज़रूर ज़ाहिर करता है कि सोनम अपने 'प्रेम' के साथ अब अच्छी केमिस्ट्री शेयर कर रही हैं।
उन्होंने इन gifts का डिस्प्ले भी ट्विटर, इंस्टाग्राम और ना जाने कहां कहां कर दिया है। भई ज़ाहिर है प्रेम की दीवानी सोनम प्रेम रतन धन पाकर मगन हैं!


Click it and Unblock the Notifications
