ऐश्वर्या के दिन लद गए: सोनम
सोनम कपूर की कुल मिलाकर अभी तक दो फिल्में आई है और दोनों ही फ्लाप रही है। उनके पास कुछ फिल्मों के ऑफर है। लेकिन उनके नखरें बड़ी अभिनेत्रियों जैसे है। जहां ऐश्वर्या राय के बारे में अभिनेत्रियां कुछ भी कहने से कतराती है वहीं सोनम ने कहा है कि अब ऐश्वर्या के दिन लद गए है।
उनके इस बड़बोलेपन के पीछे ऐश का अंतरराष्ट्रिय ब्रांड का उनके खाते में आना है। सोनम के पास फिल्मों से ज्यादा कई बड़े ब्रांड के प्रचार से जुड़ने के ऑफर है जिसमे लॉरेल भी है। लॉरेल के प्रचार में कई सालों से ऐश्वर्या राय का कब्जा रहा है।
गौरतलब हो कि ऐश्वर्या को लॉरेल से पूरी तरह से अलग नही किया गया है उन्हें इसके एन्टी एजिंग वाले प्रोडक्ट का हिस्सा बनाया जाएगा। वही सोनम को युवाओं के प्रोडक्ट में लिया जाएगा।
अब उन्हें ऐश्वर्या के स्थान पर लिया जा रहा है। इस बात से सोनम को थोड़ा घमंड आ गया है। इसीलिए कहती फिर रही है कि अब ऐश्वर्या के दिन लद गए है।


Click it and Unblock the Notifications











