महंगा पड़ा रोमांस सोनम-इमरान को
रोमाटिंक सीन करना सोनम कपूर और इमरान खान को उस समय महंगा पड़ गया जब वे दोनों गोबर में गिर पड़े। फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज़ " की शूटिंग इन दिनों न्यूजीलैंड में चल रही है। जहां एक फार्म हाउस में दोनों को रोमांटिक सीन करना था। दोनों रोमांस में इतना डूब गए कि दोनों ने संतुलन खो दिया और पास ही पड़े गाय के गोबर में गिर गए। दोनों इस कदर गंदे हो गए थे कि दोनों को शूटिंग छोड़कर नहाना पड़ा।
देखें : सोनम कपूर का रहस्यमय फोटो शूट
सोनम कहती हैं कि इस घटना को वह कभी नहीं भूल पाएंगी। वहीं इमरान इस बात से खुश है कि इसी बहाने उन्हें सोनम के बहुत करीब आने का मौका मिला। इस सीन को देखकर यूनिट के सदस्य इस सोच में पड़ गए कि यह मात्र एक एक्सीडेंट है या शूटिंग का हिस्सा है।
आई हेट लव स्टोरीज़ इमरान खान बालीवुड सोनम कपूर bollywood i hate love stories imran khan sonam kapoor


Click it and Unblock the Notifications