आई हेट लव स्टोरीज के लिए बेकरार सोनम कपूर
यूं तो हर कलाकार अपनी ही फिल्म के लिए बेताब होता है, जानने को उत्सुक होता है कि उसकी फिल्म, उसका काम लोगों को कैसा लगा लेकिन अनिल कपूर की शाहबजादी सोनम कपूर को क्या कहें वो इन दिनों बेहद बेकरार है अपनी आने वाली फिल्म आई हेट...को लेकर। उनकी बेकरारी का आलम ये है कि मैडम को न तो ठीक से नींद आ रही है और न ही मैडम को भूख लग रही है। मैडम जल्द से जल्द चाहती हैं कि उनकी फिल्म जल्द से जल्द पर्दे पर आ जाए।
देखें : बॉलीवुड क्वीन नहीं बनना चाहती सोनम
सोनम कपूर ने फिल्म की हर छोटी बड़ी बात लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है, इससे पहले वो अपनी फिल्म का.. तेरे लिए...गाने के पीछे अपने पागलपन को टि्वटर पर वो बखूबी बयां कर चुकी हैं। खैर सोनम हम भी जानते हैं कि बेहतर अभिनय के बावजूद अभी तक आपके खाते में एक भी हिट फिल्म नहीं है, इसलिए इस पिक्चर के लिए आपकी बेकरारी समझी जा सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
