सोनम को भाए दिल्ली के गोलगप्पे
अभिनेत्री सोनम कपूर ने फिल्म 'दिल्ली-6' की शूटिंग के दौरान दिल्ली के गोलगप्पे, छोले भटूरे और करीम के मांसाहारी पकवानों का जमकर लुत्फ उठाया।
सोनम ने बताया, "मैं खाने की, खासकर पंजाबी पकवानों की शौकीन हूं। दिल्ली में शूटिंग के दौरान मैंने जमकर गोलगप्पे, छोले भटूरे, दही भल्ले और करीम के मांसाहारी पकवान खाए। मुझे गलत चीजें खाने की आदत है लेकिन यह मुझे बहुत पसंद आए।"
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली-6' में वह बिट्ट नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन अहम भूमिका में हैं।
उल्लेखनीय है कि यह सोनम की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था।


Click it and Unblock the Notifications