सोनम ने खोला अपने डैड का टॉप सिक्रेट

वैसे आप सभी के मन भी ये बात उठ रही होगी कि इस उम्र में भी अनिल कपूर इतने हैंडसम कैसे दिखते हैं अब इसके लिए जरूरत से ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है सोनम का कहना है कि पापा अनिल अपने दिन की शुरुआत ब्रम्हायोग से करते हैं। इस योग के कारण ही आज भी अनिल बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस करते नज़र आते हैं।
अब अनिल कपूर की लाड़ली सोनम भी उन्ही की राह पर चलने वाली हैं वह भी अब अपने दिन की शुरुआत ब्रम्हयोग से करने की सोच रही हैं। देरसवेर सोनम को समझ में आ ही गया की बॉलीवुड में अगर जमे रहना है तो उनको अपनी सेहत का ख्याल तो रखना ही होगा। सोनम कपूर जल्द ही पंकज कपूर की फिल्म मौसम में पर्दे पर दिखेंगी जिसमें उनके जोड़ीदार शाहीद कपूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications