प्रिय सोनम कपूर...बेवकूफी करने से पहले कम से कम...GOOGLE ही कर लिया कीजिए!
सोनम कपूर जब भी बोलती हैं कुछ मज़ेदार ही बोलती है। सबसे मज़ेदार बात तो ये है कि उन्हें लगता है कि वो कुछ दिमाग वाली बात बोल रही है और दूसरा हंसते हंसते लोटपोट हो जाता है। इस बार भी यही हुआ है।
सोनम कपूर एक बहुत मज़ेदार लड़की हैं। क्योंकि बहुत ही कम ऐसे लोग होते हैं जिन्हें पता होता है कि वो जो बोल रहे हैं, उसमें कोई लॉजिक नहीं है, लेकिन फिर भी जीना है तो बोलना है के सिद्धांत पर चलते रहते हैं।
सोनम के साथ इससे भी बड़ी दिक्कत ये है कि जो वो बोल रही होती हैं, उन्हें लगता है कि उफ्फ क्या INTELLECTUAL दिमाग वाली बात कर डाले हैं, लेकिन सामने वाला हंस हंस कर लोटपोट हो जाता है।

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सोनम कपूर ने बात शुरू की इस बात से कि लोगों का क्या है, वो उन्हें कमबुद्धि और बेअक्ल कहते हैं पर उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
सोनम ने एक कॉलम में लिखा कि लोग हर बात पर ट्रोल कर देते हैं, मज़ाक उड़ा देते हैं लेकिन अगर मेरे पास किसी मुद्दे पर राय है तो मैं बिना किसी से डरे उस बात को बोलूंगी।
इसके बाद, सोनम का ट्रैक बदल गया, जैसे किताब के दो पन्ने चिपक जाने पर आदमी कहीं का कहीं पहुंच जाता है, कुछ का कुछ पढ़ने लगता है, सोनम कपूर की स्पीच भी लंदन से पटना पहुंच गई।
आगे वो कुछ देशभक्ति की ऊटपटांग सी बातें करने लगीं। और अंत में लिख दिया कि अपना राष्ट्रगान याद रखना...हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई।
अब सोनम कपूर को बस इतना समझाना है कि प्रिय सोनम कपूर, लोग यूं ही आपको बेअक्ल नहीं समझते हैं। एक बार जन - गण - मन GOOGLE ही कर लेतीं!
खैर ये पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर ने कुछ अटपटा, बेतुका, अजीब और बेवकूफी भरा बोला है।


Click it and Unblock the Notifications