स्टुडेंट बनने में व्यस्त हैं सोनम

फिल्म रांझना का पहला लुक रिलीज हो चुका है और इसके पोस्टर में सोनम को एक टिपिकल दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टुडेंट के रुप में दिखाया गया है। अपनी फिल्म में अपने किरदार के लिए मेहनत कर रही सोनम ने कहा स्टुडेंट का किरदार निभाना मेरे लिए बिल्कुल ही नया है। एक छोटे कस्बे की लड़की के रुप में खुद को ढ़ालना मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। मैं रांझना के लिए बिल्कुल अच्छी तरह तैयार होना चाहती हूं। और स्ट्रीट प्ले में भाग लेना इस तैयारी का एक हिस्सा है।
रांझना फिल्म में सोनम कपूर के साथ धनुष मुख्य किरदार में हैं। धनुष इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। फिल्म में अभय देओल भी मेहमान कलाकार के रुप में नजर आएंगे। फिल्म में ऑस्कर अवार्ड विजेता ए आर रहमान का संगीत होगा। और फिल्म का निर्देशन आनन्द एल राय ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications