एक अदद हिट के इंतजार में सोनम
देखे तस्वीरें: आई हेट लव स्टोरीज
सोनम खूबसूरत भी हैं औऱ टैलेंटेड भी मगर इंडस्ट्री में उन्हीं की पूछ होती है जो हिट हो। सोनम काफी सोच समझ के फिल्में साइन करती हैं जिसमें सोनम के पापा अनिल का भी बड़ा हाथ है। अनिल का मानना है कि सोनम कम मगर अच्छी फिल्में करें औऱ सोनम भी ऐसा ही सोचती हैं।
सोनम को लेकर अनिल कपूर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें उनके हीरो हैं अभय देओल। सोनम को अपनी आनेवाली फिल्म करण जौहर के बैनर की 'आई हेट लव स्टोरीज़" से ढ़ेर सारी उम्मीदे हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान खान हैं।
देखें तस्वीरें: सोनम कपूर की
आजकल फिल्म के प्रोमो टीवी पर दिखाए जा रहे हैं जिन्हें अच्छा रेसेपांस मिल रहा है औऱ सोनम इससे बहुत खुश हैं। ये फिल्म खासतौर से यूथ को टारगेट करके बनाई गई है। हम भी उम्मीद करते हैं कि फिल्म दर्शकों को पसंद आए औऱ सोनम को अपनी पहली हिट फिल्म मिल जाए।


Click it and Unblock the Notifications
