सोनम ने ऐश को कहा "आंटी जी"
लगता है कान फिल्मोत्सव में रेड कार्पेट पर न चल पाने का दुख अब भी सोनम कपूर को सता रहा है और वह इसके लिए ऐश्वर्या राय को माफ करने के मूड में नहीं है।
तभी तो सोनम ने ऐश को उसकी उम्र का एहसास दिलाने के लिए अब "आंटी जी" पुकारना शुरु कर दिया है। इसके लिए सोनम के पास तर्क भी है, सोनम का कहना हि कि चूंकि ऐश ने उसके पिता अनिल कपूर के साथ काम किया है इसलिए वह ऐश को आंटी ही पुकारेंगी।
पिछले दिनों सोनम कपूर ने प्रेस के सामने यह कह दिया था कि वह लॉरियल की यंग फेस है जो युवा लड़कियों का प्रतिनिधित्व करती हैं जबकि ऐश्वर्या राय महिलाओं का। इस बात पर ऐश्वर्या इतनी नाराज हुईं थीं कि उन्होंने कान से सोनम का पत्ता ही कटवा दिया।
अब सोनम ऐश से बदला लेने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहतीं। देखना यह है कि ऐश अब इस बात पर क्या कहती हैं। वैसे वह कान के बाद बॉलिवुड से तो सोनम का पत्ता कटवा नहीं सकतीं।


Click it and Unblock the Notifications











