..................... Sonam Called Aishwarya Aunty!, सोनम ने ऐश को कहा आंटी! - Hindi Filmibeat

सोनम ने ऐश को कहा आंटी!

Sonam Kapoor
एक तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन के स्लिम ट्रिम फोटोशूट को देखकर मीडिया में खबरें बनाई जा रही हैं और दूसरी तरफ सोनम कपूर ऐश्वर्या के बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें आंटी कहकर बुला रही हैं। सोनम कपूर ने ट्विटर पर ऐश्वर्या को आंटी कहकर संबोधित किया है और साथ ही एक नयी कैट फाईट को न्यौता दिया है।

जूम चैनल ने एक ट्वीट किया है जिसमें सोनम ने ढीले ढाले कपड़ों में अपनी एक फोटो डाली है और साथ ही लिखा ओह क्या मैने ऐश आंटी के कपड़े पहने हैं? सोनम कपूर पहले भी अपने बेबाक कमेंट्स को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। और अब वो एक बार फिर से एक नये कमेंट को लेकर खबरों की सुर्खियां बना रही हैं।

देखा जाए तो मीडिया में पहले ही मां बनने के बाद से एश्वर्या राय के बढ़े हुए वजन को लेकर काफी खबरें सुनने को मिल रही हैं और कांस फेस्टिवल के समय तो ऐश के वजन को देख कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने ऐश का मजाक तक बनाया। और मीडिया द्वारा उन बातों को लेकर खबर बनाने के बाद ऐश के लवेबल हबी यानी अभिषेक बच्चन काफी नाराज भी हुए और उन्होने मीडिया से सीधे शब्दों में कहा कि "हर औरत मां बनती है और ऐश भी एक औरत हैं। उन्हें लेकर इस तरह की बातें बनाना औरतों का अपमान करना है। मैंने कभी किसी औरत का अपमान नहीं किया और नहीं चाहता कि कोई ऐश्वर्या के बारे में इस तरह की बात करे।"

अब सोनम ने जो किया है उसे देखकर यही लगता है कि कहीं अभिषेक का गुस्सा सोनम पर ना उतर जाए। ऐश्वर्या के वजन को लेकर वैसे ही काफी बातें हो चुकी हैं अरे अब तो ऐश को छोड़ दो। जूनियर बच्चन से इतना ही कहना है कि बच्चन अब तो बोल, 'बोल बच्चन'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X