सोनम से ज्यादा पापा अनिल कर रहें हैं मौसम का इंतजार

अनिल बॉलीवुड के एकमात्र सुपर स्टार हैं जो आज के कलाकरों के साथ काम कर रहें हैं साथ ही ये हॉलीवुड में भी काफी सक्रिय हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं होता कि काम के चलते अनिल अपनी बेटी के करियर पर ध्यान ना दें। वो एक परफेक्ट फादर हैं और रीयल लाइफ में भी पिता के रोल को बखूबी निभा रहें हैं, और उन्हें अपनी बेटी पर गर्व भी है।
अनिल कपूर सोनम को उनकी पहली फिल्म के समय से ही काफी सपोर्ट करते आये हैं। इतना ही नहीं जब भी अनिल की लाड़ली के बारे में कोई कॉम्प्लिमेंट करता है तो, वह सोनम को बताते हैं और साथ ही साथ उनसे मिलने वाले लोगों से भी अपनी बेटी के गुणों का बखान करते हैं।
हम तो यही कहेंगे मान गये सोनम पापा हो तो अनिल के जैसे। आपके पापा के होते हुए आपको किसी पीआर की जरूरत नहीं है क्योंकि ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी तो आपके पापा ही कर देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications