अभय देओल के साथ डेट पर सोनम?

By Staff

सुनने में आ रहा है कि मसक्‍क्‍ली गर्ल सोनम कपूर को आजकल माडर्न देवदास अभय देओल के साथ घूमने में काफी मजा आ रहा है। दोनों को एक साथ काफी समय बिताते हुए देखा जा रहा है।

हाल ही में अभय देओल के जन्‍मदिन (15 मार्च) पर भी कुछ ऐसा ही देखा गया। वहां सबसे पहले आने वालों में सोनम और सबसे आखिर में जाने वालो में सोनम ही थी।

कुछ सूत्रों के अनुसार अभय ने अपने जन्‍मदिन पर केवल गैर फिल्‍मी दोस्‍तों को आमंत्रित किया था इसलिए सोनम को वहां रहने में कोई परेशानी नही हुई।

यही नही सोनम ने दिल्‍ली 6 के प्रीमियर पर केवल अभय को ही बुलाया था। इसके अलावा सोनम ने अपने पापा अनिल कपूर को कहकर फिल्‍म आएशा में अभय को एक रोल दिलवाया है। गौरतलब हो कि जेन आस्‍टन के चर्चित उपन्‍यास एम्‍मा पर आधारित फिल्‍म आयशा में सोनम मुख्‍य भूमिका में है। यही नही सोनम को अभय की सभी फिल्‍में बहुत पसंद है।

अब यह पसंद कितनी दूर तक जाएगा यह तो वक्‍त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X