सोनल नही बनेंगी अध्‍ययन की हीरोइन

महेश भट्ट ने जब विशेष फिल्मस के बैनर तले सोनल चौहान को अध्ययन सुमन के साथ नायिका के रुप में लेना चाहा तो सोनल ने मना कर दिया।
सोनल की मांग थी कि उसके हीरो के लिये हाशमी की बजाय किसी और हीरो को लिया जाये, चाहे वह इमरान हाशमी ही क्यों न हो। वह अध्ययन को हीरो मानने को ही तैयार नही हुई। इसका नतीजा यह निकला कि महेश भट्ट ने सोनल को ही फिल्म से बाहर कर दिया।
अध्ययन सुमन की फिल्म 'हाले दिल' भले ही फ्लाफ साबित हुई लेकिन अध्ययन के अभिनय की प्रशंसा ही हुई है। इसके बावजूद सोनल का अध्ययन के साथ फिल्म नहीं करना हैरानी में डालता है।
अब जिस अध्ययन की तारीफ महेश भट्ट जैसे निर्देशक कर रहे हैं तो उसमें कुछ दम तो होगा ही।


Click it and Unblock the Notifications