सोनल के ठुमके 60 लाख के!

कन्नड़ फिल्म 'चेलुविने निन्ना नोडालू'में काम कर रही सोनल को फिल्म के एक गाने में 40 लाख रूपए का ड्रेस पहनने के लिए दिया जाएगा। यही नही इस फिल्म में विश्व के सातों नए अजुबों को भी दर्शाया जाएगा।
सोनल ने फिल्म के बारे में बताया, '' मैं काफी खुश हूं और साथ ही थोडी सी घबराहट भी है। इस गाने के लिए मुझे काफी मेहनत करने की जरूरत है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार शिव राजकुमार के साथ काम करने का मौका मिलना भी काफी सुखद संयोग है।''
गौरतलब है कि सोनल फिल्म 'जन्नत' से चर्चा में आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी थे।


Click it and Unblock the Notifications