Uff Hotness! इमरान हाशमी की हीरोइन ने लगाई समुंदर में आग, बिकिनी पहनकर पारा कर दिया हाई

सोनल चौहान का जब भी नाम सामने आता है तो सबसे पहले इमरान हाशमी की वो फिल्म जहन में आती है जिसमें वो नजर आई थीं। हम बात कर रहे हैं 'जन्नत' फिल्म की जिससे सोनल चौहान ने डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो इतनी खूबसूरत लगीं थीं कि लोग आज तक भूल नहीं पाए हैं।
फिल्मी दुनिया में पहली ही फिल्म से सोनल चौहान पॉपुलर हो गई थीं। आज भी फैंस 'जन्नत' की 'जोया माथुर' किरदार को भूला नहीं पाए हैं। आज के समय में वह फिल्मों के चलते तो नहीं लेकिन अपने बोल्ड अवतार को लेकर लोकप्रिय रहती हैं।
इस वक्त उनको लेकर इसलिए फिर से चर्चा है क्योंकि कुछ बोल्ड तस्वीरें सामने आईं हैं। सोनल चौहान ने एक के बाद कई तस्वीरें अलग अलग पोस्ट में साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होने कैप्शन लिखा था कि, ''सुंदर सोमवार के नीले रंगों में घूमना।'' तस्वीरों की बात करें तो वो बिकिनी में काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।
बीच पर कहीं वो टहलते हुए तो कभी ड्रिंक पीती हुईं नजर आ रही हैं। कहीं वो पानी के अंदर हैं तो कहीं बाथटब से अपना जलवा दिखा रही हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं तो लोगों के कमेंट्स सामने आए हैं। एक ने लिखा है, ''अंत में बिकिनी तस्वीरें। हम और अधिक बिकनी तस्वीरें चाहते हैं सोनल।''
एक का कहना था, ''सेक्सी लुक बेबी।'' एक का कहना है, 'वाह!!! आपकी हॉटनेस की वजह क्या है और मैं फोटोग्राफर को सलाम करता हूं।'' एक ने लिखा, ''सुंदर और भव्य सोनल।'' इस तरह से लोग सोनल की बोल्ड तस्वीरें एंजॉय कर रहे हैं। गौरतलब है कि उन्होने किसी भी यूजर को जवाब नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications