सोनाक्षी भी है रेस में शामिल!

हम आपको बता दें पहले इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को साइन करने की खबरें आई थीं, लेकिन उन्होंने करण की फिल्म में काम करने के चक्कर में 'रेस-2' में काम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा और नरगिस फाखरी का नाम सामने आया। लेकि न उन दोनों ने कुछ कारणों से फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
इसके बाद अब इस फिल्म के लिए दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए लिया जा रहा है। जब इस फिल्म के बारे में सोनाक्षी से बात की गयी तो उन्होंने काफी पॉजीटिव रेसपॉस दिया। अब इसके चलते सोनाक्षी का नाम लगभग तय हो चुका है। देखे अब सोनाक्षी का नाम इस फिल्म के लिए फाइनल होगा या फिर रेस लगने के लिए किसी दूसरी एक्ट्रेस की तलाश जारी होगी।


Click it and Unblock the Notifications