सोनाक्षी रख रही हैं फूंक फूंक कर कदम

फिल्मों के आने से पहले ही सोनाक्षी ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वे ऐसा कोई काम नहीं करेगी जो वे नहीं चाहते। उन्होंने अपनी एक सीमा बना ली है। वह अपने आप को अभिनेत्री के साथ-साथ बतौर फैशन डिजाइनर के रूप में भी खुद को स्थापित कर रही हैं। हाल ही में उन्हें रितिक के साथ ब्रांड अंबैस्डर भी बनाया गया है। सोनाक्षी ने कहा उन्हें निखिल चतुर्वेदी का कलेक्शन सबसे ज्यादा पसंद हैं।
इन दिनों उनके फैन्स बेहद नाराज हैं चूंकि हाल ही में सोनाक्षी ने सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी की एक फोटो पोस्ट की है। उसमें उनके साथ एक भारतीय खिलाड़ी का मजाक उड़ाते दिखाया गया है। तो सोनाक्षी जब आप बॉलीवुड में कदम इतना फूंक फूंक कर रख रही हैं तो कुछ ऐसा ही इन कामों में भी करिये न। आखिर सोशल नेटवर्किंग साइट्स की तो इन दिनों तूती बोलती है।


Click it and Unblock the Notifications