मैने नहीं पहनी बिकनी :सोनाक्षी सिन्हा
'मैक्जिम' के कवर पेज पर छपी सोनाक्षी सिन्हा की सेक्सी फोटो आजकल सभी का दिल लुभा रही है। लेकिन मैक्जिम में सोनाक्षी का एक और फोटो छपा है जो उसके कवर पेज से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। उनका ये फोटो बिकनी में है। हालांकि कवर पेज पर छपी काली ड्रेस में भी सोनाक्षी एकदम कातिलाना नजर आ रही हैं फिर भी लोगों की निगाह कवर पेज से ज्यादा बिकनी पिक्चर पर ठहर रही है। अब सवाल ये उठ रहा है कि सफेद और हरी बिकनी में दिख रही सोनाक्षी की काया क्या सोनाक्षी की ही है?
सोनाक्षी सिन्हा ने खींची लक्ष्मणरेखा
मैक्जिम से जुड़े लोगों का दावा है कि पहले इस पिक्चर को ही कवर पेज पर छापने का विचार था लेकिन सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा की आपत्ति के बाद इसे कवर पेज के बजाय दूसरे पेज पर छाप दिया गया। सोनाक्षी ने इस मामले में ट्विटर पर टिप्पणी की है कि "मैं 'इंडिया टुडे' में छपी मैक्जिम की बिकनी गर्ल के लेख पर हतप्रभ हूं। ये लेख मेरे ऊपर है। मैं मैक्जिम गर्ल हूं ये सही है लेकिन बिकनी गर्ल मैं हूं ये सही नहीं है। मैगजीन को ऐसे तथ्य छापने से पहले कॉसचेक जरूर करना चाहिए क्योंकि आखिरकार ये उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह है। "
सोनाक्षी के इस बयान से एकदम 'दबंग' नजर आती हैं। अपनी गुड गर्ल छवि के विपरीत बेहद आक्रामक। बॉलीवुड में किसी अभिनेत्री का अपनी पिक्चर पर एक राष्ट्रीय मैगजीन को आड़े हाथों लेना बिल्कुल नया है। साफ दखाई देता है कि सोनाक्षी अपने बारे में ऐसा-वैसा लिखने वालों को छोड़ने वालों में से कतई नही हैं। वैसे इस तरह की बयानबाजी तो सोनाक्षी की सकारात्मक छवि को दर्शकों के बीच और मजबूत बना रही है। सोनाक्षी को कम से कम इस के लिए मीडिया वालों का शुक्रगुजार जरूर होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications