रेड हॉट लुक से सोनाक्षी सिन्हा ने ढाया कहर, इतनी बोल्डनेस देख हैरान हैं फैंस!

दबंग गर्ल के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने शानदार लुक्स को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं लेकिन ऐसा काफी कम देखने को मिलता है वो किसी बोल्ड फोटोशूट करवाएं। ज्यादातर सोनाक्षी सिन्हा को साड़ी लुक या इंडियन ड्रेस में ही देखा जाता हैँ। लेकिन इस वक्त कुछ अलग ही सामने आ रहा है और फैंस इसको देखकर काफी चौंक गए हैँ। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने रेड हॉट ड्रेस में कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं।
उनको लेकर फैंस काफी खुश हैं और सोनाक्षी सिन्हा का ये अवतार लोगों को पसंद आ रहा है। सोनाक्षी ने एक एक करके कई पोस्ट किए हैं और कैप्शन में सिर्फ लिप्स का इमोजी पोस्ट किया है जिसमें रेड लिपस्टिक लगाई हुई है।
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके इस अलग अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा काफी कमाल कर रही हैं।
वायरल हो रही इन फोटो पर सोनाक्षी के फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। कुछ चाहने वालों ने सोनाक्षी को लाल परी भी बता दिया एक यूजर ने लिखा, 'कितनी हॉट लग रही है रज्जो।' एक ने लिखा था, 'दबंग गर्ल का ऐसा अंदाज पहने नहीं देखा।'
कई ऐसे यूजर्स हैं जो कि सोनाक्षी की इन तस्वीरों पर फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री की तरफ से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोनाक्षी सिन्हा रेड कलर के डीप क्लीवेज ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
वर्कफ्रंट पर सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग सीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में हैं इसको संजय लीला भंसाली बना रहे हैँ। हाल ही में इस प्रोजेक्ट से सोनाक्षी सिन्हा का शानदार फर्स्ट लुक सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications