पांडेजी को भाई कैसे कहें सोनाक्षी!
सोनाक्षी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा "आखिर ये इतना बड़ा ईश्यू क्यों है कि सलमान खान को मैं भाई नहीं बुलाती?" वैसे भी कुछ दिन पहले ही सलमान खान ने खुद कहा था कि उन्हें किसी का भाई कहकर बुलाना पसंद नहीं है। तो सोनाक्षी ने पांडेजी की इस बात को सीरियसली फॉलो करने की ठान ली है। उन्होंने सलमान को भाई कहने से एकदम इंकार कर दिया है। ज्ञात हो कि सोनाक्षी बचपन से ही सलमान खान को जानती हैं और सलमान उनके फैमिली फ्रैंड की तरह हैं। सोनाक्षी को फिल्मों में लाने में सबसे बड़ा हाथ सलमान खान का ही है।
वैसे भी देखा जाए तो सलमान खान ने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को अपनी बहन बना रखा है। कुछ दिनों पहले ये खबर भी आई थी कि सलमान करीना कपूर को अपनी बहन मानते हैं। अब ऐसे में सलमान खान के पास खुद भी बहुत कम ऑप्शन्स हैं तो वो और ऑप्शन कम नहीं करना चाहते शायद इसीलिए उन्होंने सभी से कहा कि उन्हें भाई ना कहें उन्हें ये भाई सरनेम पसंद नहीं है। तो सोनाक्षी ने भी इसे इतना सीरियसली ले लिया और इसी बात का बहाना बना कर सलमान के लिए खुद का भी ऑप्शन छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications
