..................... Sonakshi Sinha was the reasom for Rajnikanth's Lingaa flop - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा ने रजनीकांत के साथ वो कर दिखाया जो किसी के बस का नहीं!

रजनी अन्ना...येन्ना रस्काला माइंड इट। उनकी फ्लॉप फिल्में भी कितने एक्टर्स की हिट फिल्मों के बराबर कमाई करती है। उनके फैन फॉलोइंग को आज तक कोई टक्कर नहीं दे पाया। हमारे बिग बी भी नहीं। अरे हम सच कह रहे हैं। आज तक आपने बिग बी को कोई मंदिर सुना है। पर रजनीकांत के फैन्स उनकी पूजा करते हैं, मंदिरों में। और इसीलिए उन पर इतने जोक्स भी बनाए गए क्योंकि वो असाधारण है, हर चीज़ में और उन्हें असाधारण बनाने वाला कोई और नहीं, उनके फैन्स हैं।

यही कारण है कि रजनीकांत मतलब सुपरहिट। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा को मान गए। ऐसा करने के लिए भी दम चाहिए जैसा उन्होंने किया। ऐसा हम नहीं कह रहे रजनीकांत के फैन्स कह रहे हैं। जी हां, ये तो आपको पता ही होगा कि रजनीकांत की नई फिल्म लिंगा, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। वहूी तो...रजनीकांत की फिल्म और फ्लॉप। ऐसा कैसे हो सकता है। बहुत सोचा गया तब जाकर ट्विटर पर इसका जवाब मिला। जवाब था फिल्म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा।
ALSO READ: LOVE GURU:वरूण धवन ने बताया अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का रोमांस!

दरअसल रजनीकांत के फैन्स का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा ही वो कारण हैं जिसकी वजह से लिंगा फ्लॉप हो गई और रजनीकांत को अपने करियर में फ्लॉप फिल्म का मुंह देखना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X