Pics: सलमान-अक्षय दोनों को पटा रही हैं सोनाक्षी!

बॉलीवुड में एंट्री करते ही टॉप की पॉजीशन पर आना एक बहुत ही बड़ा टास्क होता है। यहां सबकुछ आपकी किस्मत पर निर्भर करता है। लेकिन किस्मत के साथ साथ अगर आपको कोई गॉडफादर भी मिल जाए तब तो सोने पर सुहागा हो जाए। सोनाक्षी सिन्हा भी कुछ ऐसे ही किस्मत की धनी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सोनाक्षी को अपनी पहली ही फिल्म में सलमान खान का साथ मिला और जैसा की सलमान की हर हिरोइन के साथ होता है सलमान को छूते ही सोनाक्षी कि किस्मत चमक उठी और वो बॉलीवुड में बड़ी ही धूम-धडा़के के साथ एंटर हुईं।

इसके बाद सोनाक्षी को बॉलीवडु के दूसरे हिट एक्टर अक्षय कुमार का साथ मिला। अक्षय के साथ सोनाक्षी की राउडी राठौर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। हालांकि सोनाक्षी और अजय की दूसरी फिल्म जोकर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं मचा पाई लेकिन इस जोड़ी को कोई भी फ्लॉप नहीं कह सकता। फिर सोनाक्षी ने हाल ही में अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार भी की और एक बार फिर से सोनाक्षी की ये नयी जोड़ी भी हिट हो गयी।

लेकिन जब सोनाक्षी से पूछा गया कि वो अपनी सफलता का क्रेडिट किसे देना चाहेंगी तो सोना ने बड़ा ही गोलमोल जवाब दिया उन्होंने कहा कि वो सलमान खान पर बहुत भरोसा करती हैं और अक्षय कुमार के साथ उनका सबसे बेस्ट वर्किंग रिलेशन है। सोना ने कहा "मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे फिल्ममेकर्स को मेरा नाम सुझाया या नहीं। मुझे लगता है कि जब आप किसी एक्टर के साथ काम करते हैं और वो फिल्म अच्छा बिजनेस करती है तो सभी आपकी कैमिस्ट्री को पसंद करने लगते हैं। अक्षय के साथ मेरा बेस्ट वर्किंग रिलेशन है।"

सोना ने सलमान और अक्षय के बारे में कहा "अक्षय बहुत अच्छे हैं। हम दोनों बहुत टाइम के पाबंद हैं और किसी भी निर्माता या निर्देशक को हमसे किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं होती। वो जब भी साथ होते हैं अपने आस पास के लोगों को हमेशा हंसाते रहते हैं। हम काफी अच्छा रिलेशन शेयर करते हैं। सलमान बहुत ही भरोसेमंद हैं। क्योंकि मैं उन्हें पिछले 16-17 सालों से जानती हूं। मैं उनपर बहुत विश्वास करती हूं।"

अब सोनाक्षी की इस बात को सुनकर तो कोई भी कहेगा कि सोनाक्षी के दोनों हाथों में लड्डू है और वो किसी भी लड्डू को छोड़ना नहीं चाहतीं। सलमान और अक्षय दोनों को वो पटाकर रखना चाहती हैं ताकि उनका भविष्य भी उनके वर्तमान की तरह ब्राईट रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X