..................... Sonakshi Sinha talks about character in Akira and fee in bollywood - Hindi Filmibeat

'हीरो बन गई हो तो पैसे भी हीरो वाले लेना'

By Shweta

सलमान खान की दबंग हिरोईन सोनाक्षी की पूरी दबंगई अकीरा फिल्म में दिख रही है।सोनाक्षी सिन्हा इसमें आज तक के सबसे अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। सोनाभी एक्शन करते वाकई काफी अच्छी लग रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा के पहले भी चांदनी चौक टू चाइना में दीपिका पादुकोण, द्रोण और डॉन सीरीज की फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा, गुलाब गैंग में माधुरी दीक्षित से लेकर मर्दानी में रानी मुखर्जी तथा हाल में श्रद्धा कपूर ने बागी में ऐक्शन हीरोइन की इमेज बनाने की कोशिश की

कोई भी एक्ट्रेस एक्शन हिरोइन के रूप में अपनी कुछ खास पहचान नहीं बना पाईं। ये हम नहीं मगर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताते हैं कि इनमें से कोई भी ऐक्शन हीरोइन के रूप में पहचान नहीं बना सकी। अगली कोशिश सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं और हो सकता है लोगों को सोनाक्षी एक्शन करते अच्छी लग जाएं।

Sonakshi Sinha

बीबीसी से फिल्म के बारे में बात करने के दौरान सोनाक्षी बोलीं कि अकीरा साइन करने की कई वजह थीं जैसे, यह एक सोलो फिल्म थी और वो एक सोलो फिल्म करना चाहती थी, फिर उनके पास मुर्गदॉस के निर्देशन में काम करने, एक्शन करने का मौका भी था।

फिल्म की कहानी दरअसल यूं है कि अनुराग एक करप्ट पुलिस अफसर हैं जो किसी और लडकी की जगह अकीरा (सोनाक्षी) का अपहरण कर लेते हैं और फिर ये अकीरा ही उनपर भारी पडती है। सोनाक्षी ने बीबीसी से कहा, 'फिल्म के ट्रेलर के बाद मुर्गदास ने मुझे कहा था कि अब तो तुम हीरो बन गयी हो तो अब से अपनी फीस भी हीरो की तरह चार्ज करना।'

वो आगे कहती हैं, 'अब ये बात मजाक में भले कही गयी हो लेकिन इस समय जिस तरह से औरते आगे बढ रहीं है मैं आशा करती हूं कि वैसे ही हीरो और हीरोइन्स की फीस में जल्द ही बराबरी पर आ जाए।'

वैसे देखा जाए सोनाक्षी सिन्हा जिस तरह से स्टंट करते और एक्शन करते नजर आ रही हैं इसमें कोई शक नहीं है कि वो किसी हीरो से कम नहीं लग रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X