..................... Sonakshi Sinha showed her killer style, wore such a dress, Amidst the discussions of web series - Hindi Filmibeat

Sonakshi Sinha: वेब सीरीज की चर्चाओं के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया अपना कातिलाना अंदाज, पहनी ऐसी ड्रेस

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच जब वह जोरो शोरो पर अपनी वेब सीरीज दहाड़ का जमकर प्रोमशन भी कर रही हैं, ऐसे में वेब सीरीज की चर्चाओं के बीच सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें एक्ट्रेस का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा बेहद ही प्यारी लग रही हैं, उन्होने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हैं जो कि एक्ट्रेस के ऊपर काफी अच्छी लग रही हैं, और उनके स्टाइल में जम रही है।

इस लुक को पूरा करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने हाथों में कई तरह की रिंग पहनी हैं और बालों को अच्छे स्टाइल से बांध रखा है। साथ ही उन्होंने हल्का मेकअप करके अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

खैर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है, फैंस इन फोटोज की तारीफ कर रहे हैं। बता दे यह ड्रेस सोनाक्षी ने दहाड़ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पहनी थी, 'दहाद' का ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा और गुलशन देवैया स्टाइल में नज़र आए थे। अपने किरदार के बारे में पूछे जाने पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, "मैं इस किरदार को निभाने के लिए पैदा हुई थी।

गौरतलब है कि सोनाक्षी अपने बॉलीवुड डेब्यू के 13 साल बाद ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, इसमें वे खाकी वर्दी में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने उसी फंडे को अपनाया है जिसे पहले प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स अपना चुके हैं और सक्सेस हासिल कर चुके हैं, बस प्लेटफॉर्म अलग है। खैर बता दे कि कि सोनाक्षी इन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं, उनका नाम एक्टर जाहिर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है।

Read more about: sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X