सोनाक्षी का मोटापा बना मुसीबत

शायद यही वजह है कि रणबीर कपूर और शाहिद कपूर उनके साथ काम करने से कतरा रहे हैं। ये तो रही एक बात लेकिन अंदर की बात पर विश्वास करें तो सोनाक्षी का मोटापा ही उनके लिए मुसीबत बन चुका है। जिसके कारण वह अपनी उम्र से काफी बड़ी लगती हैं।
हाल ही शाहिद का भी यही कहना है कि पर्दे पर सोनाक्षी उनसे उम्र में बड़ी दिखाई देंगी। इस बात से सोनाक्षी खफा हो गईं। और उन्होंने शाहिद के साथ दक्षिण भारतीय फिल्म वेट्टई के रीमेक में काम करने से इन्कार कर दिया है। हालांकि, सोनाक्षी का कहना है कि उन्हें पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली करण जौहर की फिल्म के लिए चुना गया है, इस वजह से वेट्टई को छोड़ दिया है।
वैसे सोनाक्षी के पास इन दिनों काम की कमी नहीं है वो सलमान के साथ दो, अक्षय कुमार के साथ तीन और अजय के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं। इनके अलावा उनके पास एक और फिल्म है जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications