सोनाक्षी नहीं करेंगी आइटम नंबर
'शीला की जवानी' और 'मुन्नी की बदनामी' की सफलता के बाद इन दिनों बॉलीवुड में आइटम नम्बर का बुखार सबके सिर चढ़ कर बोल रहा है। कई सारी अभिनेत्रियां अपनी अगली फिल्म में आइटम नम्बर करने को बेताब हैं।
मगर लगता है सोनाक्षी सिन्हा हिट होने के इन छोटे-मोटे फार्मूलों पर भरोसा नहीम करती इसलिए उन्होंने आइटम सांग करने से मना कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने एक आवार्ड समारोह में मुन्नी बदनाम पर स्टेज परफोर्मेंस की तो लोग कयास लगाने लगे कि सोनाक्षी अपनी अगली फिल्म जोकर में आइटम नम्बर करने जा रही हैं। मगर सोनाक्षी ने साफ कर दिया है कि अभी वो आइटम नम्बर करने के लिए तैयार नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications