सोनाक्षी सिन्हा की 'सेक्स अपील'

By Jaya Nigam

बॉलीवुड में आकर भी सेक्सी लगने से परहेज ये तो लगभग वैसा ही है जैसे 'जल में रह कर मगर से बैर' और ये कहने वाला कोई नौसिखिया ही हो सकता है। तो आप को बता दैं कि ये जुबानी 'दबंग' सोनाक्षी सिन्हा की है। सोनाक्षी सिन्हा आजकल बॉलीवुड में सिर्फ एक ही बात को लेकर चर्चा में हैं औप वह है उनका सेक्सी लुक।

पढ़ें - सोनाक्षी सिन्हा की खबरें

एक ओर बॉलीवुड की उम्मीदें उनसे बढ़ती जा रही हैं वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी हैं कि दबंग के भोल-भाले लुक से आगे बढ़ने के लिए तैयार ही नहीं हो रहीं। सोनाक्षी से बात करना एक बच्चे से बात करने जैसा है, जो अभी नया है और इंडस्ट्री में रह कर भी मासूम बना रहना चाहता है। सोनाक्षी से उनकी विश लिस्ट पूछने पर वह जवाब देती हैं कि उनकी विशलिस्ट का कोई अंत नहीं है। मैं इंडस्ट्री में किसी एक के साथ बल्कि सबके साथ काम करने आई हूं।

सोनाक्षी के इस जवाब से वह मासूम से ज्यादा राजनीतिज्ञ नजर आती हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि उनकी नजर में सेक्सी होने का क्या मतलब है। तो वह कहती हैं कि सेक्सी होने का मतलब है जबर्दस्त आकर्षक नजर आना ना कि मादक और उत्तेजक लगना और सोनाक्षी के हिसाब से उनकी सेक्स अपील उनकी आंखें हैं ना कि उनके कपड़े। एक बार फिर कूटनीति उनके बयान-ए-अंदाज में झलकती हैं। देखते हैं इस कूटनीति और सुंदरता का संगम बॉलीवुड में अगला कौन सा कहर बरपाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X