Salman Khan के साथ डेब्यू करने से पहले Sonakshi Sinha को किया गया था अलर्ट, जानें क्या थी वजह

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों हुमा कुरैशी के साथ अपनी फिल्म 'डबल एक्सएल' को जोरशोर से प्रमोट करने में लगी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रमोशन में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस दौरान ही सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें डेब्यू करने से पहले सलमान खान को लेकर चेतावनी दी गई थी।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत 'दबंग' फिल्म से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी खासी कमाई भी हुई थी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की भी काफी तारीफ हुई थी और उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। लेकिन, सलमान खान के साथ पहली फिल्म करने से पहले उन्हें चेतावनी दी गई थी।
बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, उन्हें बताया गया था कि सलमान खान के साथ डेब्यू करने वाले आर्टिस्ट का करियर अधिक लंबा नहीं चलता है। उन्होंने कहा- 'उस समय मन में कई तरह के सवाल आते थे लेकिन, मैंने सिर्फ काम पर फोकस किया और किसी की बात नहीं सुनी जो मेरे लिए फायदेमंद रहा।'
सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'डबल एक्सएल' 4 नवंबर को रिलीज हुई है जिसमें ये दिखाया गया है कि कैसे महिलाओं को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा 'ककुड़ा' में नजर आएंगी जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications