कमल की बीवी बनेंगी मगर रोमांस नहीं करेंगी सोनाक्षी
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने साफ शब्दों में अपने निर्माता- निर्देशकों से कह दिया है कि स्क्रीन पर लव मेकिंग सीन्स नहीं करेंगी। सुनने में तो ये भी आया है कि उन्होंने दक्षिण के सुपरस्टार कमल हसन को भी साफतौर पर किस सीन देने से इनकार कर दिया है।
सोनाक्षी का कहना है कि वो फिल्मों में इस तरह के सीन नहीं देना चाहतीं। सोनाक्षी की ना सुनने वालों में अब्बास मस्तान, शिरिश कुंदर और प्रभु देवा भी शामिल हैं। सोनाक्षी का कहना है कि वो दूसरी अभिनेत्रियों की तरफ एक्सपोज नहीं कर सकती और सिर्फ अभिनय पर ही ध्यान देंगी।
हमने आपको बताया था कि सोनाक्षी कमल हसन की नई फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आनेवाली हैं। सोनाक्षी ने कहा कि मैंने कमल सर की वाईफ के रोल के लिए हां जरूर कर दी है मगर मेरे पिता यह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि उनकी बेटी उनके उम्र के कलिग व साथी कलाकार के साथ अंतरंग दृश्यों में नजर आये।


Click it and Unblock the Notifications