Pics: मोटी सोनाक्षी के मोटे नखरे
सोनाक्षी सिन्हा के मोटापे से तो इंडस्ट्री में हर कोई वाकिफ है लेकिन अब उनका ये मोटापा खबरों की सुर्खियां बनाने लगा है। इस वक्त चल रही सुर्खियों के मुताबिक सोनाक्षी ने एक कपड़ों के ब्रांड का विज्ञापन करने से मना कर दिया वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि ब्रांड के मालिक ने उन्हें अपना वजन कम करने के लिए कहा। सोनाक्षी के इन मोटे नखरों से ब्रांड के मालिक नाराज हो गये और अब खबर है कि इस विज्ञापन को सेक्सी दीपिका पादुकोण करेंगी।
सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग 'फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी उस समय सोनाक्षी काफी मोटी थीं लेकिन उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया। राउडी राठौर में वो पहले से कापी पतली नज़र आईं और उसके बाद 'ओह माई गॉड' के आइटम सांग में सोना काफी स्लिम ट्रिम दिखीं। लेकिन सुनने में आया कि इस वक्त एक बार फिर से सोनाक्षी का वजन काफी बढ़ गया है और इसकी वजह है 'सन ऑफ सरदार' की शूटिंग के दौरान पंजाबी खान खाना।
अब डर इस बात का है कि कहीं 'दबंग 2' में सोनाक्षी फिर से मोटी ना नज़र आएं वैसे तो उनके क्लासिकल डांस की हर कोई तारीफ कर रहा है लेकिन इसके बावजूद इन खबरों को देखकर तो हमें भी शक होने लगा है कि कहीं सोना पहले जैसी तो नहीं हो गयीं। खैर हमारी तो सोनाक्षी को यही राय है कि वो अपने वजन पर थोड़ा कंट्रोल रखें क्योंकि बॉलीवुड में जीरो साइज हीरोइनों का ही जलवा है। कहीं उन्हें बॉलीवुड से टॉलीवुड का रुख ना करना पड़े। आइये दिखते हैं सोनाक्षी की कुछ तस्वीरें जिनमें वो सच में मोटी नज़र आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications