2011 में होगा सोनाक्षी का जलवा

By Neha Nautiyal

Sonakshi Sinha
साल की सबसे सुपरहिट फिल्म दबंग के लिए जितनी चर्चा सलमान की हुई लगभग उतनी ही फिल्म की हिरोईन राजो यानी सोनाक्षी सिन्हा की भी। भले ही फिल्म में गिनती के डायलॉग सोनाक्षी के हाथ लगे मगर सलमान की फिल्म से डेब्यू करने का उन्हें खूब फायदा मिला।

सोनाक्षी के लिए 2010 काफी अच्छा रहा क्योंकि इसी साल उन्होंने साल की सबसे हिट फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। चर्चा है कि आने वाले साल में भी सोनाक्षी के हाथ में कुछ बड़े निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम करने का प्रस्ताव है।

वोट करें इस साल बॉलीवुड में कौन रहा सबसे हिट और सबसे फ्लॉप

सुनने में आया है कि वो साल 2011 की शुरुआत अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'जोकर" की शूटिंग से करेंगी। इसके बाद जुलाई में सैफ के साथ 'रेस-2" की शूटिंग करेंगी और उसके बाद पांडेजी यानी सलमान खान के साथ फिल्म 'किक" की शूटिंग भी में मशगूल रहेंगी।

खबर तो ये भी है कि अनुराग बासु ने सोनाक्षी को अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट 'साइलेंस' में लेने का मन बनाया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा को पहले ही साइन किया जा चुका है।

पर अभी ये नहीं पता कि सोनाक्षी ये फिल्म करेंगी या नहीं क्योंकि फिल्म में प्रियंका का रोल ज्यादा बड़ा है और कैटरीना कैफ इस रोल को पहले ही ठुकरा चुकी हैं। इतने बड़े निर्देशकों और अभिनेताओं की फिल्में सोनाक्षी के हाथ में हैं कि हम तो यही कहेंगे सोनाक्षी के दोनों हाथ लड्डू से भरे हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X