रितिक के प्यार में पागल सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी के मुताबिक रितिक रोशन उनके सबसे पसंदीदा कलाकार हैं और वह ऋतिक रोशन के साथ भी काम करना चाहती हैं। गौरतलब है कि हाल ही में रितिक और सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में एक ब्रांड के ब्रांड अंबैस्डर के रूप में चयनित हुए हैं। इसी दौरान रितिक से सोनाक्षी ने अपनी मन की बात कही कि वह रितिक की सबसे बड़ी फैन हूं।
वैसे इन दिनों सोनाक्षी अपने वजन को लेकर भी चर्चित हैं। यह तो सभी जानते हैं कि उन्होंने अपनी सेहत को सुधारने के लिए कितनी मेहनत की है। अब वह फैट्टी से फिट दिखने लगी हैं। जिसकी वजह से उन्हें अच्छी अच्छी फिल्मों के ऑफर भी मिलते रहते हैं। ऐसे में जाहिर है कि वे अपने फिटनेस को लेकर बहुत फिक्रमंद होंगी कि दोबारा फिर से वह वजन बढ़ा न लें।
लेकिन सोनाक्षी ने इस बारे में भी अपनी बात साफ की है कि यह सच है कि मैं बहुत जल्दी जल्दी वेट गेन कर लेती हूं।लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मैं साइज जीरो बन जाऊं। चूंकि मैं मानती हूं कि साइज जीरो कम से कम मेरी सेहत के लिए अच्छा नहीं। और मैं उस पर खास ध्यान नहीं दे पाऊंगी।


Click it and Unblock the Notifications