..................... Sonakshi Sinha Gets Arrested By Police ,Video is getting viral - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा को किया गया अरेस्ट- सोशल मीडिया पर फैंस परेशान- VIRAL वीडियो

By Staff

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां कोई उन्हें हथकड़ी पहना कर ले जाता दिख रहा है। साथ ही सोनाक्षी बेबसी में विरोध करती दिख रही हैं और कह रही हैं कि- मुझे हथकड़ी क्यों पहनाया जा रहा है। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी है। हालांकि असलियत में मामला क्या है, यह फिलहाल सामने नहीं आया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर #AsliSonaArrested ट्रेंड कर रहा है। सोनाक्षी के फैंस भी काफी परेशान हैं।

Sonakshi Sinha

वहीं, कुछ इसे किसी प्रमोशन का हिस्सा भी मान रहे हैं। वीडियो की सच्चाई क्या है, इसका पता अभी नहीं लग पाया है। एक दूसरे वीडियो में सोनाक्षी के पीछे मीडिया वाले दौड़ते दिखाई दे रहे हैं और सोनाक्षी उनकी तरफ़ देखते हुए आगे जा रही हैं। सोनाक्षी के चेहरे पर परेशानी देखी जा सकती है। खैर, वीडियो की विश्वनीयता पर अभी सवाल है। सोनाक्षी की टीम से भी इन वीडियोज पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

बता दें, पिछले दिनों सोनाक्षी ने अपने एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग किया था। जिसके बाद उनका जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। हालांकि इस घटना के बाद सोनाक्षी ने माफी मांग ली थी।

इससे पहले मुरादाबाद की एक इवेंट कम्पनी ने सोनाक्षी के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई थी। आरोप था कि सोनाक्षी ने स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 24 लाख लिए थे लेकिन वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। बहरहाल, सोनाक्षी ने ट्वीट के ज़रिए इस मामले में भी अपनी बात रखी थी। लिहाजा, अब इन वीडियो के पीछे की सच्चाई जानने के लिए सभी बेसब्र हैं। उम्मीद है जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X