सोनाक्षी क्यों बन रही हैं डिस्को डांसर?

खबर आयी है कि बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा साजिद खान की आने वाली फिल्म हिम्मतवाला के दूसरे संस्करण के विशेष गीत थैंक गॉड इट्स फ्राइडे में डिस्को डांस करने वाली हैं। जो कि डांस डायरेक्टर चिन्नी प्रकाश के निर्देशन में होगा। सोचने वाली बात यह है कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा डिस्को डांसर बनने क्यों जा रही हैं? तो शायद इसके पीछे कारण यह है कि सोनाक्षी लोगों को जताना चाहती हैं कि वो भी स्कर्ट और टाईट जींस में डांस कर सकती है। वो केवल लहंगे और साड़ी वाली अभिनेत्री नहीं हैं। क्योंकि साल 2010 की फिल्म दंबग से सोनाक्षी ने बॉलीवुड में कदम रखा है तब से ही सोनाक्षी मैडम ने लंहगे, सूट वाले ही रोल किये हैं।

ऊपर से वो और उनके परिवार वाले पहले ही कह चुके हैं कि वो आयटम नंबर नहीं करेंगी ऐसे में सोनाक्षी को अपने आप को हॉट दिखाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है कहीं उनके ऊपर ग्रामीण और देहाती अभिनेत्री का ठप्पा ना लग जाये इसलिए उन्होंने डिस्को डांसर बनने की सोची और फिल्म के लिए हां बोल दिया।

गौरतलब है कि हिम्मतवाला में अजय देवगन और तमन्ना लीड रोल में हैं।फिल्म अस्सी के दशक की हिट फिल्म की रीमेक है। अस्सी के दशक में इस फिल्म के हीरो-हिरोईन जितेन्द्र और श्रीदेवी थे। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर कई रिकार्ड तोड़े थे। फिल्म की खासियत एक विशेष तरह का डांस था जिसे साजिद खान दोबारा से पर्दे पर चित्रित करना चाहते हैं। वासु भगनानी और यूटीवी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित यह फिल्म 29 मार्च को प्रदर्शित होगी। देखते हैं साजिद और सोनाक्षी अपनी कोशिशों में कितने कामयाब होते हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X