DHAMAKA: इधर 'दबंग 3' की रिलीज पक्की.. उधर हीरोइन भी हो गई FINAL!

By Neeti

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' साल 2018 के ईद पर रिलीज होने वाली है। जी हां, फिल्म की रिलीज डेट तो फाइनल हो चुकी है। अरबाज़ खान तेज़ी से फिल्म की कहानी लिख रहे हैं और फिल्म अगले साल के शुरू में फ्लोर पर चली जाएगी।

बहरहाल, सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में फिल्म में होने की कंफर्म बात भी की है। सोनाक्षी ने एक बार फिर सीधे सीधे कहा- यदि चुलबुल पांडे की रज्जो होगी, तो वो मैं ही होंगी.. किरदार की लंबाई को लेकर कोई जानकारी नहीं है। मैं आज जो हूं, दबंग की वजह से ही हूं..

REALLY: सलमान खान के साथ.. फिल्म करने को राज़ी ऐश्वर्या राय.. लेकिन शर्त..

dabangg 3

दो एक्ट्रेस

खबरों की मानें तो दबंग 3 में एक नहीं, बल्कि 2 एक्ट्रेस होने वाली हैं। फिलहाल एमी जैक्सन और वलूशा डीसूजा पर बात चल रही है। जबकि सोनाक्षी सिन्हा ने होने की अटकलें भी तेज है।

{image-11-1470908385-salman-sona-19-1474262316-05-1475641627.jpg hindi.filmibeat.com}

दबंग की कहानी

दबंग 2 के प्रमोशन के दौरान ही सलमान खान ने दबंग 3 की बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि दबंग 3 सीक्वल ना होकर एक तरह से प्रीक्वल होगी। यानि की उसमें चुलबुल पांडे की बैक स्टोरी दिखाई जाएगी।

छेदी सिंह

दबंग के छेदी सिंह.. यानि की सोनू सूद से जब दबंग 3 की बात पूछी गई तो उन्होंने सीधे सीधे कह दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे फिलहाल दबंग 3 के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। यदि कहानी की मांग होगी.. और मेरा किरदार दमदार होगा तो निर्देशक फिल्म में मुझे जरूर रखेंगे।

नो साजिद वाजिद

अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान ने साजिद वाजिद की जगह हिमेश रेशमिया को मौका देने की ठान ली है। गौरतलब है कि साजिद वाजिद दबंग सीरीज़ की पहचान हैं।

2017 से शूटिंग शुरू

अरबाज खान ने कहा कि फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्मों में बहुत बिजी हैं। लिहाजा इस साल दबंग 3 की शुरूआत नहीं हो सकती। लेकिन कोई शक नहीं कि अगले साल यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।

ईद 2018

दबंग 3 साल 2018 की ईद पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक अरबाज खान ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

एक्ट्रेस भी दमदार

माना जा रहा है अरबाज खान इस बार फिल्म की एक्ट्रेस का किरदार भी दमदार बनाने जा रहे हैं। जो पिछली फिल्मों में नजरअंदाज किया गया था।

फैंस हैं क्रेजी

बता दें, दबंग 3 के लिए फैंस क्रेजी हो चुके हैं और उन्होंने घोषणा से पहले ही मान लिया है कि दबंग 3 ईद 2018 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X